फर्रुखाबाद:कायमगंज में मारपीट की वारदात, दो लोग गंभीर रूप से घायल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2025 थाना कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द बुजुर्ग में आज सुबह लगभग 7:00 बजे एक मारपीट की घटना हुई। सूचना के अनुसार, विजय सिंह पुत्र वेदराम के घर में अरब सिंह पुत्र रामस्वरूप, गोविन्द और कन्तू पुत्रगण अरब सिंह, गोरेलाल पुत्र फेरू सिंह, शिवांक पुत्र अचल सिंह और अचल सिंह पुत्र कश्मीरघर घुस आए और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों व डंडों से हमला कर दिया।

इस मारपीट में विजय सिंह और उनकी पत्नी नीरज को गंभीर चोटें आई हैं। प्रार्थी ने बताया कि उनके सिर और शरीर पर खुली व अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्होंने तत्काल कोतवाली कायमगंज में लिखित शिकायत दर्ज करवाई और घायल अवस्था में डॉक्टरी परीक्षण कराने की अपील की है। थाना कायमगंज के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और आरोपी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।