फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 को थाना कादरी गेट की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत टीम ने पूर्णिमा के अवसर पर पांचाल घाट पहुंचकर वहां उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
टीम के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 या 181 पर संपर्क करें। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और अपराधों के प्रति त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। टीम ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी घटना को नजरअंदाज न करें और पुलिस की मदद लें।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को और अधिक बल मिलता है। मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
