फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत मदरसे में मुस्लिम महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 थाना जहानगंज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत आज थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पतौजा स्थित मदरसे में एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति दल द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुस्लिम महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उन्हें बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें —

📞 महिला हेल्पलाइन नंबर – 181

📞 वूमेन पावर लाइन नंबर – 1090

📞 आपातकालीन सेवा नंबर – 112

📞 स्वास्थ्य सेवा नंबर – 102

📞 एंबुलेंस सेवा नंबर – 108

📞 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098

📞 साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930

📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर – 1076

टीम ने इन नंबरों के प्रयोग की विधि भी विस्तार से समझाई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं बिना झिझक मदद प्राप्त कर सकें। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षिकाओं और छात्राओं ने महिला सुरक्षा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग होंगी।