फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 थाना कमालगंज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज थाना कमालगंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें —
📞 महिला हेल्पलाइन नंबर – 181
📞 पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
📞 वूमेन पावर लाइन – 1090
📞 बाल सहायता हेल्पलाइन – 1098
📞 साइबर हेल्पलाइन – 1930
📞 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में निडरता से आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही उन्हें बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं।
एंटी रोमियो टीम ने यह भी अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, विद्यालयों की छात्राओं तथा महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी रही।
