फर्रुखाबाद: कलैक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद याचिका समिति की गोष्ठी आयोजित , विकास कार्यों व जनहित योजनाओं की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अक्टूबर 2025 को कलैक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की याचिका समिति द्वारा अध्ययन भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में जिले के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता याचिका समिति के सदस्यों ने की, जिसमें जिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने समिति को जिले में चल रहे विकासात्मक कार्यों, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, तथा सामाजिक एवं बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी दी।

समिति द्वारा विकास योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया, साथ ही कुछ विभागों को कार्य निष्पादन में और पारदर्शिता व गति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, ग्रामीण विकास, और कानून व्यवस्था से जुड़ी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

गोष्ठी के अंत में समिति ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक योजना का लाभ जनता तक पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुँचना चाहिए। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।