फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अक्टूबर 2025 को थाना कमालगंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान करना है।
टीम ने क्षेत्र में जाकर महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, समाज में उनके अधिकारों और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या डर की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधित सरकारी योजनाओं और उनके लाभों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की और इसे महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के माध्यम से पुलिस प्रशासन महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।
