फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2025 थाना कम्पिल क्षेत्र में आज मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन किया गया। यह रैली जनमानस को संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई।

रैली को थाना प्रभारी कम्पिल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग, ICDS विभाग, नगर विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली के दौरान लोगों को संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड आदि से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। साथ ही स्वच्छता ही सुरक्षा है का संदेश देते हुए घरों और आस-पड़ोस को साफ-सुथरा रखने, पानी को ढककर रखने और मच्छरों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ जनस्वास्थ्य के प्रति भी समाज को जागरूक करना हमारा दायित्व है। इसी क्रम में विशेष संचारी रोग नियंत्रण रैली का आयोजन किया गया है।

रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाया गया।