फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद में एक विशेष एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह आयोजित हुआ। मोहल्ला ढुइयां पोस्ट बीबीगंज निवासी गगन शाक्य पुत्र श्री महेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम दौलतपुर पोस्ट नवाबगंज निवासी सवी पुत्री श्री इतेन्द्र सिंह शाक्य ने बौद्ध रीति से दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार में भाग लेकर जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली।
विवाह संस्कार में बौद्ध भिक्षु धर्मपाल बौद्ध ने परंपरागत विधि से विवाह संपन्न कराया और नवविवाहित युगल को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह में बौद्ध समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और नवदंपति को सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस विवाह समारोह का माहौल पूरी तरह से शालीन, सरल और बौद्ध मूल्यों पर आधारित रहा, जिसमें समानता, करुणा और मैत्री का संदेश प्रमुख रहा।
