फर्रुखाबाद:कोचिंग सेंटर ब्लास्ट मामले में डीएम और एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, घायलों से मिले जिला अस्पताल में

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट के सेफ्टिक टैंक में हुए ब्लास्ट की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार को घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से जानकारी ली तथा ब्लास्ट के कारणों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल फतेहगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने ब्लास्ट में घायल व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ब्लास्ट के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल एकत्र किए गए हैं, ताकि घटना की तकनीकी जांच की जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।