फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस की कार्रवाई: बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अमृतपुर पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त श्यामवीर पुत्र सुखवासी निवासी ग्राम आसमपुर, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है।

मामला मु0अ0सं0 34/2025, धारा 137(2)/87 BNS से संबंधित है, जो दिनांक 13 अप्रैल 2025 को दर्ज किया गया था। वादी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप था कि उसकी पुत्री को अभियुक्त श्यामवीर व अन्य तीन व्यक्तियों ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना अमृतपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त श्यामवीर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त से पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह अपने बयान अपने अधिवक्ता के माध्यम से माननीय न्यायालय के समक्ष देगा।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु0अ0सं0 34/2025, धारा 137(2)/87 BNS, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक विमल कुमार

2. कांस्टेबल शिवम कुमार

थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता व सतर्कता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।