फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की कड़ी में को मऊ रसीदाबाद, कायमगंज में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ कीं। इस अवसर पर समाजसेवी फैजल खान को सर्वसम्मति से कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं पार्टी के पुराने व सक्रिय साथी रत्नेश शाक्य को ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक जनाब वकार खान भोपाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने समाजसेवी एडवोकेट साहब भाई ने की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंजी. नीरज प्रताप शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम शाह, कोषाध्यक्ष आलम जेव खान उर्फ साहब भाई, जिला उपाध्यक्ष जगतपाल शाक्य, क्षनवीन कुमार, आईटी प्रभारी अंकित शाक्य, नजर खान उर्फ सोनू भाई, तैय्यब हुसैन खान, डॉ. रामकुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाओं से स्वागत कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन को और मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
