फर्रुखाबाद से नितिन कुमार गौतम व अतुल कठेरिया बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला संयोजक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूती प्रदान करने और बहुजन समाज के हित में कार्यों को और गति देने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देश पर प्रदेश सचिव मा. बलवीर सिंह जाटव जी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार फर्रुखाबाद जिले से श्री नितिन कुमार गौतम और श्री अतुल कुमार कठेरिया को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह नियुक्तियाँ की गई हैं। नए संयोजकों से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नितिन कुमार गौतम और अतुल कठेरिया के नेतृत्व में जिले में पार्टी का जनाधार और विस्तार होगा तथा बहुजन समाज के हक़ और अधिकारों की लड़ाई को और मज़बूती मिलेगी।

आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने दोनों नव नियुक्त जिला संयोजकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और भरोसा जताया है कि संगठन उनके नेतृत्व में नई दिशा और शक्ति प्राप्त करेगा।