गोला गोकर्णनाथ – सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर ग्राम जलालपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सहभागिता की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत यह आयोजन विशेष रूप से ग्राम स्तर पर राष्ट्र निर्माण एवं गांधीवादी मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर गोला विधायक अमन गिरी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा महात्मा गांधी जी ने लाठी पकड़ कर देश में अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलकर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। उनकी विचारधारा आज भी देश को एक नई दिशा देती है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का एक उदाहरण है उनके विचारों ने न केवल भारत को आजादी दिलाई बल्कि दुनिया भर में शांतिपूर्ण प्रतिरोध के लिए एक मार्ग भी प्रशस्त किया।
इस अवसर पर गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू,जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, अवधेश मिश्रा,केके शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष संजीव वर्मा,महामंत्री मिथिलेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष शत्रुध्न मिश्रा, किसान मोर्चा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह,महामंत्री रमन सोनी,मण्डल उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा,महामंत्री अनुराधा बंसल,त्रिभुवनलाल वर्मा,राजेश गुप्ता, सादिक अहमद,भोपाराम वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
