पीलीभीत:पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला की बैठक हुई संपन्न ।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमित अग्रवाल जी ने बताया कि जो सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंवर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई के साथ साथ अन्य विभागों जैसे चिकित्सा विभाग के द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेघा कैंप भी लगाए गए। जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा नारी व पुरुषों की जांच की गई। जिससे देश का प्रत्येक परिवार स्वस्थ रहे। जिला महामंत्री अमित अग्रवाल जी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस सेवा पखवाड़ा के प्रति सभी को जागरूक करें।
इस अवसर पर भाजपा बिलसंडा मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्य,के.पी.सिंह, मनोज त्रिवेदी, रजनीश सिंह चौहान, गौरव पटेल, दिपांशु भाई, चौहान,विपांशु भाई, बलवीर सिंह, निर्दोष वर्मा, सतनाम सिंह , संतोष कुमार, अनिल शुक्ला, सतीश शर्मा, जगपाल, सर्वजीत सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।