फर्रुखाबाद:सातनपुर मंडी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत सामाजिक अधिकारिता शिविर, एसपी आरती सिंह को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 सितम्बर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत आज सातनपुर मंडी, जनपद फतेहगढ़ में ‘सामाजिक अधिकारिता शिविर’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने की। कार्यक्रम में जनपद के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी फर्रुखाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने वाला एक ऐतिहासिक अभियान है। इसके माध्यम से न केवल महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है बल्कि समाज में उनकी भागीदारी भी सशक्त हो रही है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और संवेदनशीलता के कारण यह अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है और अपने लक्ष्यों को पूरा कर रहा है।

शिविर में सामाजिक अधिकारिता से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी गई और विभिन्न लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।