फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 एवं ऑपरेशन कनविक्शन के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी करते हुए पुलिस टीम और अभियोजन पक्ष ने एक पुराने मामले में अभियुक्त को कठोर सजा दिलाई।

थाना कमालगंज क्षेत्र के अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ विजय कुमार पुत्र सतीश चन्द्र निवासी गदनापुर पर मु0अ0 सं0-276/2011, वाद सं0-150/2011 धारा 498ए, 304बी भादवि0 एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना उपरांत आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष तथा कोर्ट पैरोकारों के अथक प्रयास और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप मा0 विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट कोर्ट, फर्रूखाबाद ने अभियुक्त को दोषसिद्ध कर 10 वर्ष का कारावास एवं 12,000 रुपये का अर्थदंड सुनाया।

इस प्रभावी पैरवी में एडीजीसी श्री अखिलेश कुमार, कोर्ट मोहर्रिर मो0 गौरव यादव तथा पैरोकार का0 बिनीत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फतेहगढ़ पुलिस की यह सफलता “नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन” की दिशा में मिशन शक्ति अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है और महिला उत्पीड़न के मामलों में न्याय दिलाने की ठोस मिसाल पेश करती है।