फर्रुखाबाद:कमालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25,000 का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 सितंबर 2025 थाना कमालगंज पुलिस टीम ने सोमवार, 29 सितंबर 2025 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25,000 के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम भोजपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान इनामी बदमाश अर्पित शाक्य पुत्र रामनरेश शाक्य, निवासी बबरापुर थाना गुरसहायगंज, जनपद कन्नौज (वर्तमान पता: टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़) पुलिस टीम से भिड़ गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अर्पित शाक्य के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले सीएचसी कमालगंज और फिर बेहतर उपचार के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से निम्न सामान बरामद किए—01 मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, ₹300 नकद

आपराधिक इतिहास

अर्पित शाक्य का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ फर्रुखाबाद और कन्नौज जनपदों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम तथा लड़की भगाने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।