फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात थाना जहानगंज क्षेत्र में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु सीएचसी कमालगंज भेजा गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 27 सितम्बर 2025 की रात थाना जहानगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम काली नदी चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम जगरी मझगंवा की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अपराधी घायल हो गया। मौके पर दबोचे गए बदमाश ने अपना नाम अमजद खान उर्फ अजमत खान पुत्र जोहरी खान निवासी उस्मानपुर, थाना विशनुगढ़, जनपद कन्नौज बताया।
पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। घटना के आधार पर थाना जहानगंज में मु0अ0सं0 159/2025 धारा 109(1)/303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार शातिर अपराधी का आपराधिक इतिहास लंबा है। इसके खिलाफ फर्रूखाबाद, कन्नौज और मैनपुरी जिलों में कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं। अब तक इस पर दर्ज प्रमुख मुकदमों की सूची—
1. मु0अ0सं0 159/2025 धारा 109(1)/303(2)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़।
2. मु0अ0सं0 91/2016 धारा 379 भादवि, थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़।
3. मु0अ0सं0 91/2016 धारा 394/411/420 भादवि, थाना विछवा, जनपद मैनपुरी।
4. मु0अ0सं0 92/2016 धारा 394/420 भादवि, थाना विछवा, जनपद मैनपुरी।
5. मु0अ0सं0 103/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना विछवा, जनपद मैनपुरी।
6. मु0अ0सं0 195/2016 धारा 2/3 गुण्डा अधिनियम, थाना विछवा, जनपद मैनपुरी।
7. मु0अ0सं0 59/2016 धारा 392/506 भादवि, थाना कोतवाली छिबरामऊ, जनपद कन्नौज।
8. मु0अ0सं0 135/2015 धारा 356 भादवि, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज।
9. मु0अ0सं0 73/2016 धारा 307/394 भादवि, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज।
10. मु0अ0सं0 207/2016 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना इन्दरगढ़, जनपद कन्नौज।
11. मु0अ0सं0 402/2012 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर
पुलिस टीम का योगदान
गिरफ्तारी एवं बरामदगी में थाना जहानगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त भूमिका रही।
थाना जहानगंज पुलिस टीम
उ0नि0 राजेश राय (थानाध्यक्ष), अनि0 बृजेश कुमार, अनि0 प्रदीप कुमार, हे0का0 सुदीप कुमार, हे0का0 मंवकदीप, का0 निरकार
एसओजी टीम
प्रभारी उ0नि0 सचिन चौधरी, हे0का0 बलवीर सिंह, हे0का0 करन यादव, हे0का0 चंद्रशेखर, का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 विकास चन्द्र, का0 सौरभ धीमान, का0 दिव्यांशु
सर्विलांस टीम
प्रभारी उ0नि0 सन्त कुमार, हे0का0 सन्दीप कुमार, हे0का0 अनुराग, हे0का0 सचेन्द्र चौहान, का0 राहुल शर्मा
पुलिस अधिकारियों का बयान
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिले में कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने संयुक्त टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बताया। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि जनपद फतेहगढ़ में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
