फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सत्र 2025-26 का भव्य आयोजन शुक्रवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी फर्रूखाबाद एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। आइए, मिलकर बढ़ाएं एक कदम – महिला सशक्तिकरण की ओर!