फर्रुखाबाद:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला सम्पन्न।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 सितम्बर 2025 लकूला मशीनी मार्ग स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में आज भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक जिला कार्यशाला संपन्न हुई। यह कार्यशाला आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य वक्ता श्री दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार पर जोर दिया। दुबे ने बताया कि लंबे समय तक कांग्रेस और सहयोगी दलों की सरकारों ने विदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया, लेकिन अब भाजपा संगठन स्तर पर अभियान चलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार की दिशा में कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि—28 से 30 सितम्बर तक सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 7 से 8 अक्टूबर के बीच पत्रकार वार्ता कर अभियान की जानकारी दी जाएगी। 16 से 20 अक्टूबर के बीच युवा मोर्चा व महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित करेंगे। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को भी इस अभियान से जोड़कर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार की अपील की जाएगी।अभियान सितम्बर अंत से दिसम्बर तक चलेगा।

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं बल्कि जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को “स्वदेशी अपनाओ” का संकल्प दिलाना होगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है और अभियान के प्रति लापरवाह रहने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशाला का संचालन जिला कार्यालय मंत्री अवनीश चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र सिंह, अभिषेक बाजपेई, गोपाल राठौर, संतोष राजपूत, अभिषेक बाथम, अतुल दीक्षित, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे, सर्वेश कुशवाहा, कृष्ण मुरारी राजपूत, ममता सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का लक्ष्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का है।