फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु द्विवेदी ने आज शहर के मुख्य बाज़ार में जनसंपर्क अभियान चलाकर व्यापारियों व आम नागरिकों को केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती की जानकारी दी।
उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर न केवल व्यापारियों से संवाद किया, बल्कि उन्हें इस कटौती से ग्राहकों को होने वाले सीधे लाभ के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने “घटी जीएसटी, मिला उपहार” लिखे स्टीकर भी दुकानों पर चिपकाए और व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को इस राहत का प्रचार-प्रसार करें, ताकि आमजन तक सरकार की यह सुविधा स्पष्ट रूप से पहुंच सके।
प्रांशु द्विवेदी ने कहा कि दीपावली का त्योहार नज़दीक है और इससे पहले केंद्र सरकार ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। जीएसटी दरों में कमी से त्योहारी सीज़न में जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस जनसंपर्क अभियान में पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक बुंदेला, धीरेंद्र वर्मा, अंकित तिवारी, रवि बाजपेई, डॉ. अभिषेक ठाकुर, नीरज दीक्षित, लाल जी शुक्ला, अमित शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
