फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने किया कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का उद्घाटन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील शाक्य ने आज अमृतपुर में आयोजित कार्यक्रम में सुधीर श्रीवास्तव के नवीन प्रतिष्ठान कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि “नए प्रयास सदैव समाज को नई दिशा और युवाओं को प्रगति का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में सहायक बनते हैं बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा देते हैं।”

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिक, व्यवसायी, छात्र-छात्राएँ एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि कार्तिकेय ग्राहक सेवा केंद्र एवं बुक डिपो क्षेत्र की शैक्षणिक और सामाजिक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के अवसर पर श्री सुधीर श्रीवास्तव ने विधायक व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका प्रयास युवाओं को शिक्षा और सेवाओं के क्षेत्र में और अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। अमृतपुर में इस नई शुरुआत को शिक्षा और सेवा विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।