फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 सितम्बर 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक सुशील कुमार शाक्य ने मंगलवार को स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई GST दरों में कटौती की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना।
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम न केवल व्यापारियों के आर्थिक बोझ को कम करेगा बल्कि उनके व्यवसाय में नई ऊर्जा और विश्वास भी जगाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ व्यापार जगत को मजबूती देने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।
व्यापारियों में उत्साह
GST दरों में कमी को लेकर व्यापारियों ने भी केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया। उनका कहना है कि इससे कारोबार को गति मिलेगी और आम उपभोक्ताओं को भी सीधे तौर पर राहत पहुँचेगी।
सरकार का संकल्प
विधायक शाक्य ने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार व्यापार जगत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आने वाले समय में भी उद्योग एवं व्यापार के विकास के लिए सकारात्मक नीतियाँ लाती रहेगी।
