फर्रुखाबाद में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना कार्य का भूमि पूजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 22 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज रोडवेज बस स्टेशन परिसर में महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापना कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह प्रतिमा संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित की जा रही है।

भूमि पूजन के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनकी प्रतिमा आमजन को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रतिमा स्थापना का यह कार्य नगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान दिलाएगा।