फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कायमगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज) 21 सितम्बर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने सोमवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया।

एसपी आरती सिंह के निर्देशन और एएसपी डॉ. संजय कुमार के पर्यवेक्षण में महिला पुलिसकर्मियों व एंटी रोमियो टीम ने बस अड्डा, सार्वजनिक स्थानों, मंदिरों, मोहल्लों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा के महत्व, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों और अपराधों से जुड़ी सजा की जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं—

1090 : वीमेन पावर लाइन

181 : महिला हेल्पलाइन

112 : पुलिस आपातकालीन सेवा

1098 : चाइल्ड लाइन

1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

108/102 : स्वास्थ्य व एम्बुलेंस सेवा

इसके साथ ही महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और यदि कोई साइबर फ्रॉड हो तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस चौपाल भी लगाई गई, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं ने अपनी शंकाओं को साझा किया। महिला पुलिसकर्मियों ने भरोसा दिलाया कि महिला हेल्पलाइन हर वक्त सहायतार्थ तत्पर है।

इस जागरूकता अभियान से महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

✍ रिपोर्ट – धर्मवीर सिंह

(उत्तर प्रदेश प्रभारी, दस्तक मीडिया ग्रुप)