फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन (भा.कि.यू.) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की प्रस्तावित महापंचायत को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने पूरी ताक़त झोंक दी है। शनिवार को जिला अध्यक्ष के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, किसानों के बीच पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
महापंचायत स्थल का निरीक्षण
हथियापुर में प्रस्तावित महापंचायत के स्थल का निरीक्षण जिला अध्यक्ष अजय कटियार और प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने किया। इस दौरान थाना मऊदरवाजा प्रभारी लक्ष्मण सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ मंथन किया।
गांव-गांव जाकर किसानों से किया संवाद
तैयारियों को पुख्ता बनाने के लिए पदाधिकारी हथियापुर से निकलकर आकलगंज, शमशेरनगर, टीकानगरा, गडरियान नगला, रशीदपुर, गांगौली, किसान नगला, रामकिशन नगला, आवाज़पुर, अर्रापहाड़पुर समेत दर्जनों गांवों में पहुंचे। यहां किसानों से संवाद करते हुए उन्हें महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया। किसानों ने आश्वासन दिया कि वे भारी संख्या में पहुंचकर चौधरी राकेश टिकैत का संबोधन सुनेंगे।
संगठन के पदाधिकारी व किसान जुटे
इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, अजयपाल यादव, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, तहसील अध्यक्ष सदर रामप्रकाश पलिया, अनुज राजपूत, रजत गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर शिवराम शाक्य, ब्लॉक अध्यक्ष पवन जोशी, सतीश कठेरिया, आशीष यादव, सुनील, राघवेंद्र, विकास यादव, अमित कठेरिया, अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों की उम्मीदें
किसानों का कहना है कि चौधरी राकेश टिकैत की आवाज़ उनके हक की लड़ाई है। वे खेती-किसानी के मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। इसलिए किसान बड़ी संख्या में हथियापुर पहुंचेंगे और अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।
