फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 सितंबर 2025 महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कमालगंज पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में की गई।
मामला दर्ज
आवेदक द्वारा थाना कमालगंज में दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 17 सितम्बर 2025 को अभियुक्त कैफ अली पुत्र समीम अली निवासी ढपलपुर, थाना कमालगंज ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। इस पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 300/2025 धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की।
गिरफ्तारी और पूछताछ
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 20 सितम्बर 2025 को पुलिस ने अभियुक्त कैफ अली को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पूछताछ में अभियुक्त ने गलती स्वीकारते हुए माफी मांगी और कहा कि आगे की सफाई वह अपने वकील के माध्यम से माननीय न्यायालय में देगा।
आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 300/2025 धारा 64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार 2. कांस्टेबल अर्जुन सिंह यादव 3. कांस्टेबल मोहन लाल
कमालगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही का संदेश दिया है।
