फर्रुखाबाद:हाथीपुर में 22 सितम्बर को होगी किसान-मजदूर महापंचायत, भाकियू टिकैत ने किया महासंपर्क अभियान।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 सितंबर 2025 जनपद में आगामी 22 सितम्बर 2025 को फर्रुखाबाद के हाथीपुर में प्रस्तावित किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर व्यापक महासंपर्क अभियान चलाया।

गांव-गांव पहुंचकर किसानों से किया संवाद

भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष (बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, बढ़पुर) हाथीपुर पहुंचे और इसके बाद नजदीकी गांवों में किसानों से मुलाकात की।

संपर्क अभियान के दौरान अदिउली, बाबरपुर, न्यामतपुर, सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया, साथैया, रानीगढ़ कोल्ड, समाई नगला, महलई, जिजुईया, बरौन और हाथीपुर मैन बाजार में किसानों को महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।

“खेती और भविष्य बचाने की लड़ाई”

भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की असल और नसल दोनों को बचाना जरूरी है। असल का मतलब खेती से है। नसल का मतलब किसानों के बच्चों और उनके भविष्य से है। उन्होंने विश्वास जताया कि आदरणीय चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में यह महापंचायत ऐतिहासिक होगी और किसानों की लड़ाई को नई ताकत मिलेगी।

अधिग्रहण के मुद्दों पर मजबूती

प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भाकियू अधिग्रहण जैसे गंभीर मुद्दों पर हमेशा मजबूती से लड़ती है और विजय प्राप्त करती है।

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

महासंपर्क अभियान के दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, सुबोध यादव, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश शाक्य, जिला सचिव संजय यादव बिजनेश, सुग्रीव पाल, जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, अरविंद गंगवार, जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार, गुड्डू यादव, जिला सह सचिव दिनेश सिंह गौर, बरजोर सिंह राजपूत, शिवराम शाक्य, पवन जोशी, रजत गंगवार, अजीत सोमवंशी समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।