लखीमपुर खीरी : पीएम के जन्मदिन पर सीएचसी गोला में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को छोटी काशी गोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पर विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता,जननायक,यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व अध्यक्ष उतर प्रदेश भूमि विकास बैंक सुरजन लाल वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर कैम्प का शुभारम्भ किया। CHC अधीक्षक डॉ गणेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।शिविर में मरीजों की जांच व उपचार किया गया।70 वर्ष से अधिक आयु के पाँच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया कार्यक्रम का संचालन धीरज बाजपेई ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हैं। गरीबों की सेवा, बीमार लोगों की सेवा, स्वच्छता की सेवा, महिलाओं की सेवा की जाती है। नरेंद्र मोदी आज विश्व में भारत को विश्वगुरु बनाने का काम कर रहे हैं। देश को आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और दीर्घ काल तक उनका नेतृत्व भारत को प्राप्त होता रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता