फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त गोविन्द पुत्र सुरेश यादव निवासी ग्राम पिपरगांव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से वादिनी से लूटी गई चेन की बिक्री से प्राप्त 10,220 रुपये, एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 15 अगस्त 2025 को मोहम्मदाबाद क्षेत्र में माउंट लिटेरा स्कूल मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक महिला से गले की सोने की चेन लूट ली थी। इस संबंध में थाना मोहम्मदाबाद में मुकदमा संख्या 256/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त इन्द्रजीत उर्फ मनीष पुत्र मुन्नु उर्फ दशरथ और गोविन्द पुत्र सुरेश यादव के नाम प्रकाश में आए। गोविन्द पर पुलिस ने 25 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर की सूचना पर 17 सितंबर को पुलिस ने गोविन्द को दबोच लिया और उसके कब्जे से लूटी गई रकम तथा हथियार बरामद किए।
बरामदगी
₹10,220 नगद, एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द पहले भी कई मामलों में वांछित रहा है—1. मुकदमा संख्या 13/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना ठठिया (जनपद कन्नौज), 2. मुकदमा संख्या 256/2025 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना मोहम्मदाबाद (फतेहगढ़)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल, उपनिरीक्षक अनिल सिकरवार, आरक्षी पवन उपाध्याय, आरक्षी ललित कुमार, आरक्षी अनीश कुमार, आरक्षी शशांक।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से पेश करेगा। फिलहाल उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
