फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में सेवा पखवाड़ा की शुरुआत धूमधाम से हुई। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा0 मंत्री जयवीर सिंह ने राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय फर्रुखाबाद में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर एवं 8वां राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन मंत्री जी ने किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों का निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली।
मंत्री जयवीर सिंह ने यहां उपस्थित जनसमूह के साथ मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र धार में आयोजित प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और उनका प्रेरणादायी संबोधन सुना।
इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। जिनमें मा0 सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष व महिला) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को सीधा लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
