फर्रुखाबाद:युवाओं के लिए शुरू हुई “क्विज प्रतियोगिता”, 15 अक्टूबर तक करें भागीदारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 को इस बार एक नए और नवाचारपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के “मेरा युवा भारत” (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत इस बार विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (द्वितीय संस्करण) का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सीधे राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना है। इसके लिए MY Bharat पोर्टल (mybharat.gov.in) पर “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज” की शुरुआत हो चुकी है।

क्विज प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु

अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2025

आयु सीमा: 15 से 29 वर्ष के युवा

प्रारूप: 20 बहुविकल्पीय प्रश्न, समय सीमा 10 मिनट

शुल्क: निःशुल्क

शीर्ष 10,000 विजेताओं को आकर्षक गुडीज एवं पुरस्कार दिए जाएंगे।

पहले चरण में युवाओं को ऑनलाइन क्विज में भाग लेना होगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को निबंध प्रतियोगिता और अगले चरणों में अवसर मिलेगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का भी मौका मिलेगा।

कैसे करें पंजीकरण

प्रतिभागियों को mybharat.gov.in पर जाना होगा।

नए उपयोगकर्ता: “Register Now” पर क्लिक कर पंजीकरण करें।

पहले से पंजीकृत युवा: लॉगिन करें और नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके क्विज में भाग लें –

👉 https://mybharat.gov.in/quiz/quizdashboard/UzZIZmhEeWt6bmtzcGg1ZHQ1dWc3QT09

जिला युवा अधिकारी का आह्वान

जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि –

“यह सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और प्रधानमंत्री से संवाद करने का सुनहरा अवसर है।”

यह खबर युवाओं, कॉलेजों, और शैक्षिक संस्थानों के लिए बेहद उपयोगी है।