पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने देश भर में सेवा पखवाड़ा का आगाज किया। इसी क्रम में बुधवार को खदनियां बाबा मंदिर पर बिलसंडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया। तथा खदनियां बाबा मंदिर पर अच्छी तरह साफ सफाई की। तथा वहां उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं असीम ऊर्जा की प्रार्थना की। इस शुभ अवसर पर मंडल महामंत्री गौरव पटेल, गुड्डू राजपूत, सुमित गुप्ता, कालीचरण वर्मा, रजनीश सिंह चौहान, सर्वजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेनू राज, अनिल शुक्ला, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में पूर्ण भूमिका निभाई।
