फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती से निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की जाएगी तथा मिलावटी और असुरक्षित खाद्य वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन दल सक्रिय रहेगा।खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि विशेष अभियान 22 सितंबर से 01 अक्टूबर और 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान बाजारों में व्यापक स्तर पर जांच और सैंपलिंग की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री ही खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या असुरक्षित खाद्य पदार्थ की सूचना तुरंत विभाग को दें।
