बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरोही निवासी नवाब खां का 32 वर्षीय बेटा रिजवान ट्रक चलाता था वह 14 सितंबर को ट्रक लेकर घर आया था। नवाब खां ने बताया कि 15 सितंबर की शाम को उनका बेटा रिजवान ट्रक लेकर हापुड़ गया था। उसी दिन देर शाम उसके ट्रक की हापुड़ के हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे उसका ट्रक सडक की खाई में जाकर पलट गया ।घटना होने के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया रिजवान गहरी खाई में पलटे ट्रक के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रिजवान को ट्रक के बाहर निकाला। ट्रक में मिले कागजों के आधार पर पुलिस ने उसके घर सूचना दी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में उसके पिता भाई बहनोई आदि परिवार वाले हापुड़ चले गए। देर शाम गांव पहुंचे रिजवान के शब को देखने ग्रामीणों की भीड़ लग गई । मृतक अपने पीछे पत्नी सितारा तथा तीन बेटों को बिलखते छोड़ गया ।
बरेली – आंवला तहसील क्षेत्र के खाई में ट्रक पलटने से सिरोही के युवक की हापुड़ में मौत।
