कन्नौज: वांछित अभियुक्त श्याम सिंह थाना सौरिख पुलिस के हत्थे चढ़ा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 सितम्बर 2025 जनपद की थाना सौरिख पुलिस ने वांछित अभियुक्त श्याम सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 12 सितम्बर 2025 को राजेश कुमार निवासी ग्राम रन्नापुर्वा, थाना तालग्राम ने थाना सौरिख में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि रंजिशन अभियुक्तगण श्याम सिंह, रामा व अभिषेक ने उसकी पुत्री विनीता का मुँह दबाकर जान से मारने की नियत से गले में धारदार हथियार से चोट पहुँचाई। इस मामले में मु0अ0सं0 390/2025 धारा 109(1) BNS पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

आज दिनांक 15 सितम्बर 2025 को थाना सौरिख पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त श्याम सिंह पुत्र स्व. जागेश्वर प्रसाद (उम्र करीब 32 वर्ष), निवासी ग्राम रन्नापुर्वा, थाना तालग्राम को ग्राम बहादुरपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्र0नि0 जयंती प्रसाद गंगवार, उ0नि0 देवीसहाय वर्मा, कां0 राजेश कुमार

थाना पुलिस का यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।