फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश आपात सेवा फतेहगढ़ पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। थाना कम्पिल क्षेत्र में 14 सितंबर 2025 को ओम शांति आश्रम के पास एक बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को संरक्षण में लेकर मानवीय दृष्टिकोण से उससे पूछताछ की और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे की लगातार मेहनत और प्रयासों के बाद पुलिस टीम बच्ची के परिजनों की पहचान करने में सफल रही।
सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस तत्पर, संवेदनशील और मानवीय कार्रवाई की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ इंसानियत का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश पुलिस न सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने में अग्रणी है, बल्कि समाज के नन्हे-मुन्नों की सुरक्षा और नागरिकों की सहायता में भी हमेशा तत्पर रहती है।
