फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाले नामजद/वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ० संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में थाना कम्पिल पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
घटना का विवरण
दिनांक 12 सितंबर 2025 को वादी श्री मायाराम पुत्र मनोहर निवासी कमलपुर दूँदेमई थाना कम्पिल ने थाने में सूचना दी थी कि अभियुक्त गौरव पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम राईपुर चिन्हटपुर थाना कम्पिल ने उनके भाई रक्षपाल को गाली-गलौज करते हुए अवैध तमंचे से गोली मार दी।
इस सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस ने मु0अ0सं0 150/2025 धारा 109(1)/352 B.N.S के तहत मुकदमा दर्ज किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी
दिनांक 14 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कम्पिल पुलिस ने अभियुक्त गौरव पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से निम्नलिखित बरामद किया—01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस (फायरशुदा) बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
पूछताछ व आपराधिक इतिहास
पूछताछ में अभियुक्त गौरव ने अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से देने की बात कही।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास—मु0अ0सं0 150/2025 धारा 109(1)/352 B.N.S व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना कम्पिल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री कपिल कुमार
2. उ0नि0 श्री प्रेमपाल सिंह
3. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार
4. का0 धर्मेन्द्र
थाना कम्पिल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खलबली मच गई है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
