फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 सितंबर 2025 भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश में जिले को नई ऊर्जा और मजबूती देने के लिए संगठन ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल तोमर के जिला सचिव बनने पर क्षेत्र के किसान और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। बड़े भाईयों व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल तोमर को जिम्मेदारी निभाने के लिए ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उम्मीद जताई कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। स्थानीय किसानों का कहना है कि राहुल तोमर के नेतृत्व में जिले में किसान आंदोलन और भी सशक्त होगा और किसानों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। राहुल तोमर को भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश का जिला सचिव बनने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
फर्रुखाबाद:भाकियू अखंड ने राहुल तोमर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।
