फर्रुखाबाद में ITI द्वारा 20 सितम्बर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पक्का बाग, फर्रुखाबाद में आगामी 20 सितम्बर 2025, शनिवार सुबह 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न नामी कंपनियां युवाओं को जॉब एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में ITI एवं डिप्लोमा पासआउट (2018 से 2025 तक) अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन, स्टाइपेंड, ओवरटाइम, सब्सिडाइज्ड कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म व मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां व अवसर

Purflux Engine India Pvt. Ltd., गुरुग्राम

विभाग: Production & Quality

पद: ITI/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक आदि)

वेतन: ₹17,973 – ₹20,935 तक

Bansal Steel & Power Limited, झज्जर

पद: अप्रेंटिसशिप ट्रेनी (फिटर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन)

स्टाइपेंड: ₹14,000 प्रतिमाह + अन्य भत्ते

Honeywell Inc., गुरुग्राम

पद: ITI/डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स)

वेतन: ₹13,500 – ₹16,600 प्रतिमाह

Rane Steering Pvt. Ltd. Company, बावल

पद: अप्रेंटिस (Assembly, Production, Maintenance, Quality)

वेतन: ₹14,000 – ₹15,000 प्रतिमाह

Texcorp Pvt. Ltd., गुरुग्राम

पद: ITI/डिप्लोमा (फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वेल्डर)

वेतन: ₹14,000 – ₹15,000 प्रतिमाह

योग्यता एवं आयु सीमा

न्यूनतम योग्यता: ITI/डिप्लोमा, पासआउट वर्ष: 2018 से 2025, आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष, पुरुष एवं महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं

सुविधाएं

सब्सिडाइज्ड कैंटीन व ट्रांसपोर्ट, यूनिफॉर्म व सेफ्टी शूज़, वीकली ऑफ, मेडिकल इंश्योरेंस

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि पर संस्थान पहुंच सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।

📧 संपर्क: farrukhabadgovernmentiti@gmail.com

📞 हेल्पलाइन: 9540218777

यह कैंपस प्लेसमेंट फर्रुखाबाद एवं आसपास के युवाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन अवसर है।