फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र सदर फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित गांवों बिलावलपुर, कटरी भीमपुर और हैवतपुर गढ़िया में पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। यह सामग्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और आवश्यक सामग्री दी गई। सांसद ने इस मौके पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर आपदा की घड़ी में जनता को पूरा सहयोग दे रही है।
राहत वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने सांसद व सरकार का आभार व्यक्त किया। सांसद राजपूत ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक समय से मदद पहुंचाई जाए और किसी को भी राहत से वंचित न किया जाए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
