फर्रुखाबाद: 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर तोताराम उर्फ तोता पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना कम्पिल पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर तोताराम उर्फ तोता पुत्र दुर्विजय निवासी ग्राम सिरसा थाना कम्पिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ का घटनाक्रम

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में बीती रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

13 सितम्बर की रात एसओजी/सर्विलांस व कम्पिल पुलिस टीम कम्पिल सिवारा रोड, हजरतगंज तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने तमंचा निकालकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान तोताराम उर्फ तोता के रूप में हुई, जो थाना कम्पिल से दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था और जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर

घायल आरोपी को पहले सीएचसी कायमगंज और फिर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फतेहगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।

आरोपी के पास से बरामदगी

01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर (जिसमें एक तमंचे की नाल में फंसा हुआ मिला)

आपराधिक इतिहास

तोताराम उर्फ तोता पर पहले से 20 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या का प्रयास, लूट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

कुछ प्रमुख मुकदमे:

मु0अ0सं0 165/2012 धारा 307/504/506 भा.दं.वि., मु0अ0सं0 28/2015 धारा 147/148/149/307/379/411 भा.दं.वि. व 7 CLA एक्ट, मु0अ0सं0 155/2015 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, मु0अ0सं0 284/2016 धारा 147/148/149/307/332/353 भा.दं.वि., मु0अ0सं0 234/2023 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 49/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट

गिरफ्तारी पर पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद थाना कम्पिल में मु0अ0सं0 149/2025 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीमें

थाना कम्पिल पुलिस टीम

थानाध्यक्ष उ0नि0 कपिल कुमार, उ0नि0 प्रमोद कुमार, का0 गुलशन ध्रुव, का0 प्रिंस, का0 विपिन भाटी, का0 सुमित, का0 संजय कुमार

एसओजी टीम

प्रभारी उ0नि0 सचिन चौधरी

हे0का0 बलवीर सिंह, का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 विकास चन्द्र, का0 विनोद, का0 सौरभ धीमान

सर्विलांस टीम

प्रभारी उ0नि0 सन्त कुमार,हे0का0 सन्दीप कुमार, हे0का0 अनुराग शर्मा, हे0का0 सचेन्द्र चौहान

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद को अपराधमुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।