फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 जनपद के संकिसा स्थित शाक्य मुनि बुद्ध विहार में आगामी 5, 6 और 7 दिसंबर को अभिधम्म नगरी संकिसा बुद्ध महोत्सव के अवसर पर निःशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष शिविर में विभिन्न असाध्य और जटिल रोगों का आधुनिक इलेक्ट्रो होम्योपैथ पद्धति से उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को दवाइयों पर 50% की छूट भी प्रदान की जाएगी।
किन रोगों का उपचार होगा?
जोड़ो का दर्द, साइटिका, गठिया, एड़ियों में दर्द, गर्दन और कंधे में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट, पेट में सूजन, बवासीर, भगंदर, फैटी लीवर, आंत की सूजन, गुर्दे की पथरी, त्वचा की एलर्जी, दाद, आर्टिकेरिया, कान का बहना, बच्चेदानी की रसोली, सिस्ट, गांठ, ट्यूमर, ब्रेस्ट सिस्ट, ओवरी सिस्ट, गर्दन व कलाई की गांठ
शिविर की विशेषता
यहां सभी रोगों का बिना ऑपरेशन के बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सक
भंते डॉ. मनमोहन, डॉ. अभय मौर्य, डॉ. आदित्य शाक्य, डॉ. सुमित शाक्य, डॉ. उपेन्द्र विश्वकर्मा
आयोजन समिति ने सभी मरीजों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच और उपचार कराएं।
