फर्रुखाबाद:निर्वाचन नामावलियों पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज उप जिलाधिकारी कायमगंज एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री अतुल कुमार द्वारा जनपद के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों को निर्वाचक नामावलियों से संबंधित विविध प्रावधानों, बीएलओ एप, ईआरओ नेट/आईटी की गतिविधियों, तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना रहा।

एसडीएम ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन कार्यों को पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपन्न करें, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम समय से मतदाता सूची में दर्ज हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और अपने प्रश्न भी रखे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। निर्वाचन आयोग के इस प्रयास को सुचारु एवं निष्पक्ष चुनाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।