फर्रुखाबाद:कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने वांछित अभियुक्त अभिनव तोमर को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मु0अ0सं0 206/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/109/352/324(2) बी.एन.एस. से संबंधित मामले में नामजद व वांछित अभियुक्त अभिनव तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: अभिनव तोमर पुत्र रामकिशोर पता: निवासी दुर्गा कॉलोनी, थाना कोतवाली फतेहगढ़, जनपद फतेहगढ़, वर्तमान पता: मकान नं. 47, गली नं. 01, ब्लॉक डी, दयालपुर, थाना दयालपुर, नई दिल्ली

घटना का विवरण

दिनांक 12 अगस्त 2025 को वादी सूर्यप्रताप सिंह पुत्र कौशलेन्द्र सिंह, निवासी रुनी चुरसई थाना जहानगंज, जनपद फतेहगढ़ ने पुलिस को सूचना दी थी कि अभियुक्तगण ने उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नियत से फायर किया। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर दिनांक 13 अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त अभिनव तोमर की गिरफ्तारी की गई।

अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और अपनी सफाई अदालत में वकील के माध्यम से देने की बात कही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभिनव तोमर पर पूर्व में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें भादवि, बी.एन.एस. और आर्म्स एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। उल्लेखनीय प्रकरणों में हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, अवैध हथियार रखने और एससी/एसटी एक्ट के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 दर्शन सिंह, 30नि0 नितिन कुमार, का0 छोटेलाल

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता में पुलिस की सख्ती को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।