फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान जनसुनवाई में आये फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एसपी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा समय सीमा के भीतर किया जाए और किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का समाधान पारदर्शी ढंग से किया जाए ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

इस वर्चुअल जनसुनवाई से पुलिस प्रशासन की पारदर्शिता व जवाबदेही को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।