फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आगामी त्यौहारों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को वैपन हैंडलिंग एवं बलवा ड्रिल का विशेष अभ्यास कराया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मौजूद पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क व सक्षम रहने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल को फुर्तीला, अनुशासित और परिस्थिति-जनित चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है, ताकि जिलेवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
