कासगंज: जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर ग्राम अजीतपुर में बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गंजडुंडवारा विकासखंड के ग्राम अजीतपुर में आज जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लवी सिंह के दिशा-निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों और ग्रामीणों को कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई योजना, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

टीम ने उपस्थित बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों से बचाव के उपाय समझाए। साथ ही टोल फ्री नंबर 181 और 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सभी को जागरूक किया गया।

इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के अतिरिक्त प्रधानाचार्य शिवसागर सक्सेना, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार, एसएमसी अध्यक्ष राजकुमार, सहायक अध्यापक दीपक कुमार एवं शिक्षामित्र सोना देवी भी मौजूद रहे।