कासगंज:समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के सफल आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न

कासगंज: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टेªट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशानुसार 11 एवं 12 सितम्बर 2025 को जनपद में नामित प्रबुद्धजन/राज अतिथि विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करेंगे। इन संवाद कार्यक्रमों में शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, महिलाएँ, कृषक, व्यापारी, मीडिया प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं आमजन शामिल होंगे। जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग स्थलों पर किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ एवं प्रवक्ताओं से संवाद, कृषि, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसानों से चर्चा कलेक्टेªट सभागार उद्यमियों, मीडिया कर्मियों, व्यापार संगठनों व स्वयं सहायता समूहों से संवाद, कृषकों व आमजन से विचार-विमर्श, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन संवादों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भावी विकास रूपरेखा विजन 2047 को जनसहभागिता के आधार पर तैयार करना है। प्राप्त सुझावों को डिजिटली संकलित कर क्यूआर कोड के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे नागरिकों के विचार सीधे प्रदेश के दीर्घकालिक विकास दस्तावेज़ का हिस्सा बन सकें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा, विजन 2047 केवल शासन का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सपना है। जनपद कासगंज की भागीदारी से यह दस्तावेज़ वास्तव में जनता का विकास दृष्टि पत्र बनेगा।
प्रबुद्धजन श्री शिवकुमार सेवानिवृत्त प्रोफेसर, दयालबाग एजूकेशनल इंस्टीट्यूट आगरा को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित प्रबुद्धजन से वार्ता कर उनका सुविधानुसार उनके आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
प्रबुद्धजन डॉ0 जितेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक कृषि के0वीके हजरतपुर फिरोजाबाद को उप निदेशक कृषि सम्बन्धित प्रबृद्धजन से वार्ता कर उनकी सुविधानुसार उनके आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
प्रबुद्धजन श्री वीरेन्द्र नाथ सिंह सेवानिवृत्त मुख्य अभियन्ता को अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड सम्बन्धित प्रबुद्धजन से वार्ता कर उनकी सुविधानुसार उनके आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी। इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने निर्दशित करते हुये कहा पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर मालिक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

विरसुआ पर लाईट के तार शिफ्ंिटग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये कम राजस्व वसूली होने पर स्टाम्प तथा निबन्धन, वाणिज्य कर, विद्युत कर, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, बांट माप का टारगेट से कम वसूली होने पर निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। खनन में सबसे कम वसूली करने पर लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये।
बैठक में वाणिज्य कर, मनोरंजन कर, स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन, परिवहन, वन, खनन विभाग द्वारा प्रवर्तन कार्य भी संतोषजनक नहीं पाया गया इसे बढ़ाने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालय के पुराने वादों को प्राथमिकता पर गुणदोष के आधार पर नियम अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिये। वाट माप मण्डी एवं मण्डी के बाहर प्राइवेट धर्मकांटो की जांच की कार्रवाई करेंगे।
जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये जनपद में सघन निरीक्षण कराते हुये अवैध मदरा की बिक्री पर रोक लगाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद, उप जिलाधिकारी सहावर एसएन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी पटियाली प्रदीप कुमार विमल, बीएसए एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।