गोला गोकर्णनाथ – सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी को मंगलवार को गुरु हरिकिशन महाविद्यालय खुटार रोड गोला के प्रबंधक परमेंदर पाल सिंह एवं प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में प्राचार्या द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों अनुकरणीय कार्यों एवं कुशल मार्गदर्शन के लिए शिक्षक सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्या ने इस सम्मान के लिए गुरु हरिकिशन महाविद्यालय का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय के सभी कर्मठ शिक्षकों एवं होनहार विद्यार्थियों को समर्पित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के उन्नत प्रयासों की प्रतिबद्धता को दोहराया सरस्वती विद्या निकेतन के प्राचार्य श्री महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भी उक्त सम्मान प्राप्ति पर प्राचार्या को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
संवाददाता -अनुज कुमार गुप्ता
